बरेली: मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
बरेली, अमृत विचार। हत्या, पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न अपराधों में वांछित चल रहे 15 हजार के इनामी बदमाश को नवाबगंज पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ हत्या, पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक ग्राम ईध जांगीर के मजरा हरी नगर गौटिया के निवासी महेश के …
बरेली, अमृत विचार। हत्या, पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न अपराधों में वांछित चल रहे 15 हजार के इनामी बदमाश को नवाबगंज पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ हत्या, पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के मुताबिक ग्राम ईध जांगीर के मजरा हरी नगर गौटिया के निवासी महेश के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी थे और 15 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र पचौरी ने बताया कि उन्हें सूचना प्राप्त हुई कि वांछित महेश को नये ठिकाने की तलाश है और वह संबंधित क्षेत्र से गुजरेगा।
सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक ने वहां पर नाकाबंदी कर ली। रात्रि करीब 12 बजे एक व्यक्ति साइकिल से आता दिखाई दिया। शक होने पर पुलिस उसे रुकने को कहा तो उसने पुलिस पर फायर करना शुरू कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायर किया, जिससे उसकी दोनों टांगों में गोली लग गयी और वह गिर गया। पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
