रुद्रपुर: चावल निर्यात करने के नाम पर केएलए कंपनी से हुआ 1.51 करोड़ का गबन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। शहर के बासमती चावल के बड़े निर्यातक कंपनी से चावल निर्यात करने के नाम पर गबन करने का मामला सामने आया है। करोड़ों रुपये का गबन होने की भनक लगने के बाद कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जिस पर पुलिस ने संबंधित बिल्डर्स एवं डेवलपर्स प्रतिनिधि के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

 जानकारी के अनुसार किच्छा मार्ग स्थित चावल के बड़े निर्यातक कंपनी केएलए के प्रतिनिधि अशोक कुमार ने बताया कि केएलए इंडिया पब्लिक लिमिटेड का मुख्यालय रुद्रपुर में स्थापित है। कंपनी में लगभग सौ व्यक्ति कार्यरत हैं। कंपनी आधुनिक तकनीक का प्रयोग कर 40 देशों में चावल का निर्यात करती है। जिसकी सालाना आमदनी 200 करोड़ विदेशी मुद्रा है।

बताया कि कंपनी द्वारा बिल्डर्स एंड डेवलपर्स ग्रीन एस्टेट रुड़की रोड मेरठ के प्रतिनिधि सुजीन राणा के कहने पर 1.85 करोड़ मूल्य का चावल निर्यात किया था। निर्यात के कागज रूस की एक कंपनी जेएससी नेवस्की कुपोला सेंट पीटर्सबर्ग के नाम पर थे। भुगतान की शर्तों के हिसाब से निर्यातित चावल का भुगतान करने के बाद एसबीआई बैंक से कागजात प्राप्त होते है।

आरोप है कि आरोपी सुजीन राणा द्वारा बैंक से सांठगांठ कर 1.51 करोड़ का गबन कर लिया। जिससे कंपनी को व्यक्तिगत समेत बहुमूल्य विदेशी मुद्रा का नुकसान भी हुआ है। आरोप था कि पिछले लंबे समय से लगातार संपर्क करने के बाद भी कोई रास्ता नहीं निकला। कंपनी के प्रतिनिधि अशोक अग्रवाल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार