अमरोहा में इलाज के बहाने डॉ. बंगाली का अपहरण, अज्ञात पर मुकदमा
अमरोहा। अमरोहा देहात क्षेत्र के कैलसा बॉर्डर स्थित पुलिस चौकी से मात्र 200 मीटर की दूरी पर इलाज कराने के बहाने कार सवार बदमाश डॉ. बंगाली पंकज विश्वास का अपहरण कर ले गए। उनकी बेटी ने रोकने का प्रयास किया लेकिन उसे धक्का देकर गिरा दिया। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। एसपी …
अमरोहा। अमरोहा देहात क्षेत्र के कैलसा बॉर्डर स्थित पुलिस चौकी से मात्र 200 मीटर की दूरी पर इलाज कराने के बहाने कार सवार बदमाश डॉ. बंगाली पंकज विश्वास का अपहरण कर ले गए। उनकी बेटी ने रोकने का प्रयास किया लेकिन उसे धक्का देकर गिरा दिया। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। एसपी डॉ. विपिन ताडा भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस डॉ बंगाली की तलाश करने में जुटी गई है।
