रायबरेली: एक दिन में एक ही गांव के पांच लोगों की heart attack से मौत, इलाके में हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खीरों (रायबरेली) अमृत विचार। एक दिन में एक ही गांव के पांच लोगों की हार्ट अटैक से मौत से पूरा गांव सहम गया है। गांव में चारों हो कोहराम मचा हुआ है। घटना को सुनकर आसपास के लोग गांव पहुंच रहे हैं। खीरों ब्लाक के भीतरगांव में मंगलवार का दिन ग्रामीणों के लिए बड़े शोक का संदेश लेकर आया था। गांव में  एक साथ पांच लोगों की एक-एक करके मौत हो गई है। एक साथ पांच मौतों से पूरा गांव सहम गया है। मौतों से चारों ओर कोहराम मच गया। 

सभी मृतकों का अंतिम संस्कार गेगासो गंगा घाट पर कराया गया। बताया जाता है कि सभी की हार्टअटैक से मौत हुई है। गांव निवासी कमल अर्जुन (45) वर्ष, छत्रपाल पुत्र नरपति (60), शोभा (62), ननकई पत्नी कन्धई व सूखा पुत्री दसऊ सोमवार रात तक सभी स्वस्थ्य थे। इनमे किसी की रात में तबियत खराब हुई तो किसी की सुबह।

स्थानीय लोगों व परिजनों द्वारा आनन फानन में इन लोगो को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। लेकिन पांचों लोगों की मौत हो गई है। गांव में एक साथ उठी पांच अर्थियों से चारों ओर चीत्कार मच गया। विपदा की इस घड़ी में सभी गांव अन्य निवासी भी रो पड़े। 

यह खबर जैसे ही अगल बगल के लोगो को हुई तो बड़ी संख्या में लोग सांत्वना व्यक्त करने घर पहुंचे है। एक साथ एक गांव में 5 लोगों की हृदयाघात से मौत पर स्वास्थ्य महकमा भी सशंकित हुआ है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं थी। यह बहुत चिंताजनक बात है। गांव में स्वास्थ्य टीम भेजकर ग्रामीणों का चिकित्सीय परीक्षण कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: रामपथ के निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त हुए नाराज, बोले- ठेकेदार के खिलाफ जारी करें नोटिस

संबंधित समाचार