कोविड-19 पॉजिटिव सभी हॉकी खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कोविड-19 पॉजिटिव निकले सभी छह खिलाड़ियों को बेंगलुरू के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने बुधवार सुबह इस बात की जानकारी दी। इससे पहले, मनदीप को सोमवार रात को ऑक्सीजन स्तर में कमी होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। साई …

नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कोविड-19 पॉजिटिव निकले सभी छह खिलाड़ियों को बेंगलुरू के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने बुधवार सुबह इस बात की जानकारी दी। इससे पहले, मनदीप को सोमवार रात को ऑक्सीजन स्तर में कमी होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

साई ने सावधानी के लिहाज से कप्तान मनप्रीत सिंह, जसकरण सिंह, सुरेंद्र कुमार, वरुण कुमार और कृष्णा बी पाठक को एसएस स्पर्श में भर्ती कराया गया है। यहीं मनदीप भर्ती हैं।

साई ने कहा, “खिलाड़ियों को अस्पताल में भर्ती कराने का फैसला इसलिए लिया गया है ताकि खिलाड़ियों की पूरे समय देखभाल की जा सके और अच्छे से अच्छे ईलाज किया जा सके।” साई ने बताया कि सभी खिलाड़ियों का स्वास्थ अच्छा है और सभी अच्छी तरह से ठीक हो रहे हैं।

साई के बेंगलुरू केंद्र में चार अगस्त को राष्ट्रीय शिविर के लिए एकत्रित हुए खिलाड़ियों का कोविड-19 पॉजिटिव टेस्ट कराया गया था जिसमें यह खिलाड़ी पॉजिटिव पाए गए।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा