बाजपुर: मंगेतर पर दुष्कर्म कर शादी करने से इनकार करने का आरोप 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। एक युवती ने मंगेतर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर शादी करने से इनकार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पुलिस चौकी बरहैनी को दी तहरीर में युवती ने बताया कि वर्ष 2021 में उसकी सगाई ग्राम मुड़िया कलां निवासी संदीप गिल पुत्र जुनस मसीह के साथ हुई थी। उसके बाद वह उसकी दुकान व घर पर आने-जाने लगा। शादी को आज-कल कह कर टालता रहा।

करीब दो साल से दुष्कर्म करने के बाद अब शादी करने से मुकर गया। इसी बीच पीड़िता को पता चला कि संदीप का रिश्ता कहीं और भी तय हो गया है। जो उसने कबूल भी कर लिया है। आरोप है कि अब वह पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

संबंधित समाचार