Kanpur News: हमें मत उजाड़ना डीएम साहब… कलेक्ट्रेट में DM से मिलकर लोगों ने अतिक्रमण अभियान नहीं चलाने की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर के कलेक्ट्रेट भवन में डीएम से मिलने पहुंचे लोग।

कानपुर के कलेक्ट्रेट भवन में डीएम से मिलने भगवतदास घाट पर बसी बस्ती के लोग पहुंचे। लोगों ने कहा कि डीएम से अतिक्रमण अभियान नहीं चलाने की मांग की।

कानपुर, अमृत विचार। हमें मत उजाड़ना डीएम साहब। कई वर्षों से हमारा परिवार रह रहा है। हमारे घर पर बुल्डोजर मत चलाना साहब…। अतिक्रमण अभियान से पहले घबराये भगवतदास घाट पर बसी बस्ती में रहने वाले लोग परिवार संग मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंच गए। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अतिक्रमण अभियान को रोकने की गुहार लगाई।

सेना की जमीन पर पिछले कई वर्षों से करीब 50 परिवार रह रहे हैं। इसको लेकर जीएलआर भी सर्वे कर चुका है। सर्वे के बाद सेना हेडक्वार्टर स्तर से अतिक्रमण हटाने के निर्देश जारी हुए थे, लेकिन मामला कोर्ट चला गया। वर्ष 2021 की 31 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट से मामला खारिज होने बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर फिर से तैयारी शुरू हुई और फिर 25 फरवरी को यह अभियान चलाया जाना प्रस्तावित है।

इसकी जानकारी पर बस्ती के लोग परेशान हो गए और जिलाधिकारी से कार्रवाई रोकने की गुहार करने पहुंच गए। उन्होंने इस मामले में ज्ञापन दिया है और उजाड़े नहीं जाने की मांग करने की वजह दूसरा आसरा नहीं होना बताया है। 

संबंधित समाचार