रायबरेली: आशिकी में युवक ने लुटाए रुपए, वापिस मांगे तो प्रेमिका ने परिजनों संग मिलकर कर दी हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महराजगंज (रायबरेली) अमृत विचार। विवाहित महिला के इश्क में अंधे युवक ने उस पर जमकर रुपए लुटाए। जब महिला ने उसके साथ बेरुखी की तो युवक ने अपने पैसे वापस मांगे। उसके बाद उसकी प्रेमिका ने अपने परिजनों से मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया था। इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा बुधवार को पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने किया है।

कोतवाली क्षेत्र के ठाकुरपुर मजरे कैडावा गांव मे प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या कर शव नहर में फेंके जाने के मामले में पुलिस प्रेमिका पूनम उसके भाई धीरज, बहन, रोशनी व पिता छेद्दू सहित चार आरोपियों को जेल भेजा गया है। मृतक प्रेमी भगवान दास उर्फ बब्लू 8 फरवरी को शाम को ठाकुर पुर आया था। जिसके बाद शाम को प्रेमिका पूनम से तीन लाख रुपए के लेनदेन की बात को लेकर झगड़ने लगा। उसके बाद रात प्रेमिका के परिजनों ने उसकी हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया था। 

लखनऊ गोमती नगर पुलिस की छानबीन में युवक के मोबाइल की लोकेशन महराजगंज थाना क्षेत्र के ठाकुर पुर गांव में मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने युवक के मोबाइल व मोटरसाइकिल भी प्रेमिका के घर से बरामद किया था। मृतक बब्लू के मामा देवी दयाल की तहरीर के आधार पर महराजगंज पुलिस ने प्रेमिका पूनम व उसके पिता छेद्दू बहन रोशनी व भाई धीरज के खिलाफ हत्या कर शव फेंके जाने के मामले में मुकदमा दर्ज कर चारों को जेल भेज दिया है ‌।

प्रेमिका पर खर्च किए लाखों रुपए 
प्रेमिका पूनम के दो बच्चे हैं। जिनमें बीते दो माह पूर्व छोटे बेटे सौरभ का जन्म आपरेशन से हुआ था। आपरेशन के समय प्रेमी भगवान दास उर्फ बब्लू ने पूनम के इलाज का खर्च भी उठाया था। इसके अलावा भगवान दास उर्फ बब्लू पहले से भी प्रेमिका पूनम का खर्च उठाया करता था। साथ ही उसकी पहचान प्रेमिका के पिता से भी थी। 

ऐसे शुरू हुई प्रेमी प्रेमिका में लड़ाई 
कुछ दिन पहले ही प्रेमिका पूनम ने अपने पति हरिकरन के साथ अपनी फोटो फेसबुक पर अपलोड की थी। जिसे देखकर प्रेमी  भगवान दास नाराज़ हो गया और फोन पर पूनम से झगड़ा करते हुए कहा कि हमने जो रुपए दिए हैं उन्हें वापस कर दो। इसी बात को लेकर 8 फरवरी को प्रेमिका के घर पहुंचा था भगवान दास। 

उसके बाद भगवान दास की छेद्दू से भी कहासुनी होने लगी जिसके बाद झगड़ा बढ़ा तो परिजनों ने मिलकर उसकी हत्या कर शव नहर में फेंक दिया गया। पूनम की ससुराल खेरवा पोस्ट सराय रावत थाना हैदरगढ़ गांव निवासी भगवान दास उर्फ बबलू का 8 फरवरी से कहीं अता पता ना होने पर परिजनों नें गोमती नगर थाने में 14 फरवरी को गुमशुदगी की रपट भी लिखाई थी।

यह भी पढ़ें:-Budget की घोषणा के बाद बोले CM योगी- 1 ट्रिलियन इकॉनमी के लिए नींव का पत्थर है आज का बजट

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज