रायबरेली: संदिग्ध अवस्था में फंदे पर लटका मिला वृद्धा का शव, आठ घंटे बाद दी पुलिस को सूचना
सलोन/ रायबरेली, अमृत विचार। बन्द कमरे के अंदर एक वृद्धा ने सन्दिग्ध परिस्थितियो में आत्महत्या कर ली।घटना की जानकारी पुलिस को आठ घण्टे बाद दी गई।पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है।वही फील्ड यूनिट की टीम ने मौके पर पहुँचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
कोतवाली अंतर्गत कारहिया चौकी क्षेत्र के पूरे पंडित का पुरवा निवासी गायत्री देवी(60)पत्नी शिवशंकर मिश्रा ने मंगलवार दोपहर कमरे के अंदर साड़ी से फंदा बनाकर पंखे से लटककर खुदखुशी कर ली। घटना की जानकारी जब परिजनों को हुई तो दरवाजा तोड़कर मजदूरी की सहायता से शव को फंदे से उतारा गया। वही देर रात लगभग दस बजे घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस के मुताबिक मृतका के बेटा रत्नाकर मिश्रा की कुछ माह पूर्व मौत हो चुकी है। मंगलवार सुबह मृतका का पति शिवशंकर मिश्रा कानपुर के लिए निकल गया। जबकि बहू रानी मिश्रा और पोता सक्षम ऊँचाहार दवा लेने निकल गए थे। पुलिस के मुताबिक शिवशंकर ने घर पर कई बार पत्नी को फोन किया। लेकिन जवाब नही मिलने पर बड़े भाई की बहू कुसुम को फोन कर पत्नी से बात कराने को कहा गया। वही दरवाजा तोड़कर कर जब परिवार जन अंदर प्रवेश हुए तो महिला फंदे पर झूल रही थी। कोतवाल बृजेश राय ने बताया की महिला ने घरेलू उलझनों की वजह से आत्महत्या की है। फारेंसिक की टीम को मौके पर बुलाकर गहनता से जांच की गई है।प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है।
ये भी पढ़ें - रायबरेली: आशिकी में युवक ने लुटाए रुपए, वापिस मांगे तो प्रेमिका ने परिजनों संग मिलकर कर दी हत्या
