चीन में खदान धंसने से दो लोगों की मौत, 50 से ज्यादा लापता...रेस्क्यू ऑपरेशन जारी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीजिंग। चीन के उत्तर में स्थित इनर मंगोलिया क्षेत्र में एक खदान के धंसने से दो लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लापता हैं। आधिकारिक समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने कहा है कि बुधवार दोपहर अल्क्सा लीग में खदान के धंसने से मलबे के नीचे लोग दब गए। बचावकर्मियों ने तीन लोगों को बाहर निकाला, जिनमें से दो को मृत घोषित कर दिया गया।

मीडिया की कुछ अन्य खबरों में लापता लोगों की संख्या 57 बताई गई और कहा गया कि वाहन भी मलबे में दब गए। इनर मंगोलिया चीन में कोयले और अन्य खनिजों के खनन के लिए एक प्रमुख क्षेत्र है। खदान के एक एक कर्मचारी ने बताया कि खदान का कितना हिस्सा धंसा है, इसका पता ड्रोन की मदद से लगाया जा रहा है।

आपको बता दें कि दिसंबर 2022 में नॉर्थ-वेस्टर्न झिंजियांग क्षेत्र में खदान धंस गई थी। तब खदान में 40 लोग काम कर रहे थे। मरने वालों का सही आंकड़ा सामने नहीं आया। 2021 में, नॉर्थ शांक्सी प्रांत में कोयला खदान से 20 कर्मचारियों को बचाया गया था। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें :  US Elections 2024 : राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल हुए भारतीय मूल के Vivek Ramaswamy, निक्की हेली को देंगे चुनौती 

 

 

संबंधित समाचार