Char Dham Yatra 2023: पंजीकरण नहीं तो दर्शन नहीं, चार धाम यात्रा से पहले इन बिन्दुओं पर दीजिये ध्यान 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। चार धाम यात्रियों को यात्रा से पहले पंजीकरण और स्लॉट बुकिंग करवाना अनिवार्य होगा। पंजीकरण से सरकार को यात्रियों की गणना करने में सहायता मिलेगी। पंजीकरण ऑनलाइन होगा और पिछले साल के प्रतिकूल इस साल प्रदेश्वसियों के लिए भी पंजीकरण का प्रावधान अनिवार्य है।  

अब तक 65 हजार श्रद्धालुओं ने बदरी-केदार दर्शन के लिए पंजीकरण करवा लिया है। पर्यटन विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए केवल दो ही दिन में 65 यात्रियों ने पंजीकरण करवा लिया है। इसमें से 34 हजार केदारनाथ दर्शन के लिए इच्छुक है बाकी 28 हजार बद्रीनाथ के लिए पंजीकृत हो चुके हैं ।    

यह भी पढ़ें: पिथौरागढ़: 'नहीं चाहिए दूसरा जोशीमठ', धारचूला में छिड़ा जन आंदोलन 

 

संबंधित समाचार