उप्र: बीजेपी नेता की हत्या के मामले में दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागपत। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय खोखर की हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार को जब संजय खोखर बागपत के छपरौली इलाके में सुबह टहलने के लिए गए थे, उसी दौरान अज्ञात लोगों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोपी को गिरफ्तार …

बागपत। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय खोखर की हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार को जब संजय खोखर बागपत के छपरौली इलाके में सुबह टहलने के लिए गए थे, उसी दौरान अज्ञात लोगों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जिला पुलिस को 24 घंटे का समय दिया था।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एच.सी.अवस्थी ने संवाददाताओं को बताया, “इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिन लोगों का नाम इस प्राथमिकी में दर्ज किया गया है, वे 2020 में भी एक मामले में शामिल थे और व्यक्तिगत दुश्मनी के चलते हमला किया था। दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हम बाकी आरोपियों की तलाश कर रहे हैं।”

डीजीपी ने कहा कि छपरौली के इंस्पेक्टर को घटना के बाद निलंबित कर दिया गया है। वहीं बागपत के पुलिस प्रमुख अजय कुमार ने बताया कि पीड़ित को करीब से गोली मारी गई थी, गोली उनके सिर और सीने पर लगी थी।

संबंधित समाचार