VIDEO : अमृतपाल की गिरफ्तारी के विरोध में निहंग सिखों ने पुलिस थाने पर किया हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। अमृतसर (पंजाब) के अजनाला थाने के बाहर 'वारिस पंजाब डे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने तलवारों और बंदूकों से पुलिस बेरिकेड्स तोड़े। वे उनके (अमृतपाल सिंह) करीबी सहयोगी लवप्रीत तूफान की गिरफ्तारी के विरोध में पुलिस स्टेशन के बाहर इकट्ठा हुए।

पंजाब में आज थाना अजनाला कि पुलिस की तरफ से गिरफ्तार किए गए वारिस पंजाब के मुखी अमृतपाल सिंह के साथी को रिहा करने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरु हो गया है। इसको देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अमृतपाल सिंह के साथी को रिहा करवाने की मांग को लेकर अमृतपाल के समर्थक अजनाला में एकत्रित होना शुरू हो गए हैं। अजनाला के बस स्टैंड पर उनके समर्थक इकट्ठा हो रहे हैं। पुलिस ने उनके समर्थकों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग भी कर दी है।

'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने कहा, सिर्फ एक राजनीतिक मकसद से FIR दर्ज की गई। अगर वे एक घंटे में मामले को रद्द नहीं करते हैं, तो आगे जो कुछ भी होगा उसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा... उन्हें लगता है कि हम कुछ नहीं कर सकते, इसलिए ये शक्ति प्रदर्शन जरूरी था। 

समर्थकों को रोकने के लिए थाना अजनाला से करीब 500 मीटर एरिया को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इस एरिया में दुकानों को भी बंद करवा दिया गया है। थाने की तरफ जाने वाले रास्तों को भी बंद कर दिया गया है और लोगों को आने-जाने की इजाजत भी नहीं दी गई है।

बता दें कि इस प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। करीब छह जिलों से भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। इलाके में फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है और उसकी अगुवाई एसएसपी खुद कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- नगा शांति वार्ता का समाधान लंबे समय से अटका हुआ है, कांग्रेस ही विकास की उम्मीद: शशि थरूर

संबंधित समाचार