Uttarakhand Budget 2023: बजट की तैयारियां पूरी, 15 मार्च को पेश करेगी धामी सरकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड की धामी सरकार अगले महीने अपना बजट पेश करेगी। इसके लिए सरकार की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 13 मार्च से सत्र का आगाज राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू होगा जिसके बाद 15 मार्च को वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश किया जाएगा। यह निर्णय पिछले दिनों प्रदेश मंत्रीमंडल की बैठक में गैरसैंण विधानसभा में बजट सत्र को पेश करने का निर्णय लिया गया था। 

अपर सचिव विधायी एवं संसदीय कार्य शमशेर अली ने विधानसभा सत्र का अनंतिम प्रस्ताव जारी कर दिया है। इसके तहत 13 मार्च को राज्यपाल का अभिभाषण के बाद अगले दिन धन्यवाद प्रस्ताव व उस पर चर्चा शुरू होगी।

15 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित होगा और उसी दिन वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल बजट प्रस्ताव पेश करेंगे। 16 मार्च को बजट पर चर्चा होगी और विभागवार अनुदान मांगों का प्रस्तुतिकरण, उन पर विचार और मतदान होगा। 17 मार्च को असरकारी कार्य भी होगा। 18 मार्च को विनियोग विधेयक पास होगा।

संबंधित समाचार