Women's T20 World Cup Semifinal : सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, टीम इंडिया करेगी गेंदबाजी...देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर अब अच्छा महसूस कर रही हैं, जिससे वह मैच में खेलेंगी

केपटाउन।आईसीसी टी20 महिला वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच केप टाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर खेला जा रहा है।ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम की कप्तान मेग लैनिंग ने महिला टी20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया।

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर अब अच्छा महसूस कर रही हैं, जिससे वह मैच में खेलेंगी जबकि अंतिम एकादश में पूजा वस्त्राकर की जगह स्नेह राणा और राजेश्वरी गायकवाड़ की जगह राधा यादव को शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम एकादश में दो बदलाव किए हैं। उसने जेस जोनासेन और एलिसा हीली को अलाना किंग और अनाबेल सदरलैंड की जगह शामिल किया है।  टी-20 वर्ल्ड कप की बात करें तो दोनों देशों के बीच अब तक पांच मुकाबले खेले गए। तीन में ऑस्ट्रेलिया और दो में भारत को जीत मिली।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान)शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, यास्तिका भाटिया, स्नेह राणा, शिखा पांडे, राधा यादव और रेणुका ठाकुर सिंह।

ऑस्ट्रेलिया : एलिसा हीली (विकेटकीपर), बेथ मूनी, मेग लेनिंग (कप्तान), एश्ले गार्डनर, एलिसे पेरी, ताहलिया मैक्ग्रा, ग्रेस हैरिस, जॉर्जिया वारेहम, जेस जोनासेन, मेगन स्कूट और डार्की ब्रॉउन।

स्टेडियम पहुंची ऑस्ट्रेलियाई टीम

 

स्टेडियम पहुंची भारतीय टीम

ये भी पढ़ें :   डेविड वार्नर ने कहा- 2024 तक खेलना चाहता हूं, एशेज टीम में जगह बनाने की उम्मीद 

 

संबंधित समाचार