काशीपुर: उत्तराखंड पुलिस ने वाहन चालान से वसूला 37.89 करोड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। उत्तराखंड पुलिस ने एक साल में 6 लाख 92 हजार वाहनों का चालान कर 37 करोड़ 89 लाख रुपये का संयोजन शुल्क वसूला है।

काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट ने पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड के लोक सूचना अधिकारी से वर्ष 2022 में पुलिस द्वारा किये गये वाहन चालानों तथा वसूले गये जुर्माने की सूचना मांगी थी।

इसके उत्तर में पुलिस मुख्यालय की लोक सूचना अधिकारी शाहजहां जावेद खान द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना में बताया कि उत्तराखंड पुलिस ने 2022 में कुल 6 लाख 92 हजार वाहनों के चालान किए हैं। जिसमें 1 लाख 5 हजार चालान सीपीयू की 4 जिलों की यूनिटों द्वारा और 5 लाख 87 हजार चालान अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा किये गए हैं।

इन चालानों से पुलिस ने कुल 37 करोड़ 89 लाख का जुर्माना (संयोजन शुल्क) वसूला गया है। सीपीयू ने 3 करोड़ 65 लाख तथा अन्य पुलिस अधिकारियों ने 34 करोड़ 24 लाख का संयोजन शुल्क वसूला है।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: बदमाशों की संपत्ति पर लगा पुलिस का ताला, कुमाऊं में अभियान तेज

 

संबंधित समाचार