बरेली: बीडीए ने 20 दिन में किसानों से 100 करोड़ की 15 हेक्टेयर जमीन खरीदी
बरेली, अमृत विचार। ग्रेटर बरेली बसाने के लिए बीडीए किसानों से जमीन खरीदने के लिए सक्रियता बनाए है। 20 दिन में बीडीए ने 80 किसानों से 15 हेक्टेयर जमीन खरीद ली है। हर दिन पांच-पांच बैनामे बीडीए के हक में हो रहे हैं।
ग्रेटर बरेली के लिए 30 जनवरी से किसानों ने बीडीए को सहमति के आधार पर जमीन देने की शुरुआत की। पहले दिन दो करोड़ रुपये की जमीन खरीदी गई। विशेष कार्याधिकारी बीडी गौतम ने बताया कि एक बैनामे में 5-5 किसानों की जमीन है। अब तक 25 बैनामे प्राधिकरण के हक में हुए हैं और 15 हेक्टेयर जमीन को किसानों ने प्राधिकरण के पक्ष में बैनामा किया है। योजना के लिए आठ गांव की 240 हेक्टेयर जमीन को लिया जाना है।
ये भी पढ़ें- बरेली: पहले भैंसे भिड़ी, फिर मालिकों में खूब चले लाठी-डंडे, दो घायल
