बाजपुर: बिजली चोरी के आरोप में 10 पर रिपोर्ट दर्ज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। ऊर्जा विभाग की टीम ने बिजली चोरी के आरोप में पूर्व में काटे गए कनेक्शनों की रि-चेकिंग के लिए सघन छापेमारी अभियान चलाया।

इस दौरान 10 घरों में बिना विभागीय अनुमति के बिजली का उपयोग करना पाया गया जिसके चलते इन सभी के यहां की विद्युतापूर्ति भंग कर केबिल कब्जे में ली गई। साथ ही आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाने की तैयारी की जा रही है। अधिशासी अभियंता विवेक कांडपाल ने बताया कि टीम शामिल एसडीओ गुलशन बुलानी, अवर अभियंता योगेश कुमार, लाइनमेन ललित जोशी व कैलाश थे। 

 

संबंधित समाचार