रामपुर: जया प्रदा के आचार संहिता उल्लंघन मामले में FIR लेखक की हुई गवाही, स्वार केस में 16 को सुनवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। पूर्व सांसद जयाप्रदा के आचार सहिंता उल्लंघन के दोनों मुकदमो में एफआईआर लेखक चंद्रपाल और वादी  कुलदीप भटनागर  की गवाही सीएजेएम/ए

मपीएमएलए  कोर्ट में सुनवाई हुई। अब केमरी केस में दो मार्च और स्वार मामले में 16 मार्च को सुनवाई होनी है।   
बताते चले कि जयाप्रदा 2019 के लोकसभा चुनाव में रामपुर संसदीय सीट से भाजपा की प्रत्याशी थीं। उनके खिलाफ स्वार और केमरी थाने  में आचार संहिता उल्लंघन के दो मुकदमे दर्ज किए गए थे। उन पर आरोप है कि स्वार थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर में उन्होंने 19 अप्रैल 2019 को  सड़क का उद्घाटन किया।

इसका वीडियो वायरल हुआ था। जिसके आधार पर फलाइंग स्कवॉड मजिस्ट्रेट-34 स्वार डॉ. नीरज कुमार पराशरी ने आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया था। दूसरा मामला केमरी में दर्ज हुआ था। आरोप है कि 18 अप्रैल 2019 को  केमरी के गांव पिपलिया मिश्र में आयोजित जनसभा में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसको चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए वीडियो निगरानी टीम के प्रभारी कुलदीप भटनागर ने मुकदमा दर्ज कराया था।

दोनों मुकदमों की विवेचना के बाद पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। अधिवक्ता संदीप सक्सेना और अभियोजन अधिकारी  अमरनाथ तिवारी ने बताया कि  गुरुवार को केमरी के मामले में एफआईआर लेखक चंद्रपाल और वादी मुकदमा कुलदीप भटनागर की गवाही  हुई। जिसमें चंद्रपाल की गवाही पूरी हो गई है।

यह भी पढ़ें- रामपुर में बनेगा पीपीपी मॉडल पर आधारित मेडिकल कॉलेज

संबंधित समाचार