मेरठ: छह दिन से लापता बच्ची का मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ, अमृत विचार। थाना परीक्षितगढ़ इलाके के गांव नारंगपुर में 6 दिन पहले गायब हुई 6 साल की बच्ची का शव बरामद हुआ। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहरम मच गया। 

ग्राम नारंगपुर निवासी अजयपाल की 6 वर्षीय पुत्री शिवांगी उर्फ कबूतरी 6 दिन पहले गायब हो गई थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी और तहरीर भी दी थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने बच्ची को तलाशा। लेकिन, बच्ची नहीं मिली। गुरुवार रात अचानक बच्ची का शव कोल्हू में गन्नों के नीचे दबा मिला। एसपी देहात अनिरुद्ध कुमार व सीओ किठौर रुपाली राय के आदेश पर पुलिस ने ड्रोन की सहायता से बच्ची को तलाश कर रही थी। ड्रोन की सहायता से ही बच्ची का शव मिला। शव बरामद होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों में रोष व्याप्त है।

ये भी पढ़ें- मेरठ: शादी में शामिल होने गया परिवार, चोरों ने घर में लगाई सेंध, ताला तोड़कर लाखों की चोरी

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म