कन्नौज में डीजल पिलाकर JCB परिचालक की हत्या करने का आरोप
तिर्वा/कन्नौज। जेसीबी परिचालक की हालत बिगड़ने पर उसे सहयोगियों ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। यहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट करने के साथ डीजल पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी।
जनपद मैनपुरी के थाना कुशमरा गांव डिलाह निवासी अभिषेक (18) पुत्र जयवीर ठठिया थाना क्षेत्र के 204 किलोमीटर पर एक्सप्रेसवे कट पास जेसीबी चलाने का काम कर रहा था। वह परिचालक के रूप काम करता था। गुरुवार की रात अचानक उसकी तबियत बिगडने लगी। सहयोगियों ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
उधर हालत बिगड़ने की सूचना पर मेडिकल कालेज पहुंचे परिजनों ने पुत्र की डीजल पिलाकर हत्या का आरोप लगाया। मृतक के पिता जयबीर ने बताया कि उसराहार थाना क्षेत्र के निवासी जेसीबी मालिक उसके पुत्र को 21 फरबरी को घर से जेसीबी में परिचालक के रूप में काम के लिए बुला लाया था।
जेसीबी से ठठिया कट के पास एक्सप्रेस में काम चल रहा था।गुरुवार की रात में उसके चार सहयोगियों ने मारपीट करने के साथ उसके पुत्र को जबरदस्ती डीजल पिलाया। गला भी दबाया गया।शरीर में चोट भी आई है। डीजल पिलाने से जब उसकी हालत बिगड़ी तो उसे मेडिकल कालेज ले आए।
डाक्टरों द्वारा रेफर करने के बाद उसके साथी उसे कानपुर नही ले गए। मृतक के पिता ने बताया कि जब वह लोग मेडिकल कालेज आए तो भर्ती कराने वाले लोग फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित ने ठठिया थाने में तहरीर देने की बात कही। हालांकि पुलिस ने इस बात से इनकार किया है।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: जुलाहापुर स्पोर्टिंग क्लब ने जीता सोहंसा चैलेंज कप क्रिकेट का खिताब
