Fatehpur Crime : पहले साथ में बैठकर पैग लड़ाए, फिर साथी से हो गया विवाद तो पेचकस से गोदकर उतारा मौत के घाट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में औंग हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा।

फतेहपुर के औंग हत्याकांड में शराब के नशे में हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने नशे में मामूली विवाद में पेचकस से हत्या करने की बात कबूली।

फतेहपुर, अमृत विचार। औंग में दोनों ने साथ में शराब पी थी फिर गांवदारी को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद चचेरे भाई ने कार में बैठे सुनील को धक्का मार कर गिरा दिया। इसके बाद गाड़ी में लादकर थानपुर के पास पहुंचा और पेचकश से चेहरा गोद कर हत्या कर दी। हत्यरोपी ने पहचान मिटाने के कपड़े भी उतार दिए थे। पुलिस ने हत्या की वारदात का खुलासा कर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

डीएसपी बिंदकी परशुराम त्रिपाठी ने शुक्रवार को खुलासा करते हुए बताया कि औंग थाना क्षेत्र के थानपुर के पास एक अज्ञात शव मिला। जिस पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर औंग पुलिस द्वारा विवेचना की जा रही थी। अभियुक्त अज्ञात की गिरफ्तारी के चलाये गये अभियान के तहत शुक्रवार को थानाध्यक्ष बृन्दावन राय, उ०नि० हरिनाथ सिंह ने अभियुक्त अजय शंकर यादव पुत्र अयोध्या प्रसाद यादव निवासी ग्राम रहसपुर थाना औंग अभयपुर पुल से कानपुर की तरफ जाने वाली सड़क पर से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त अजय शंकर यादव द्वारा बताया गया कि आठ फरवरी को मृतक सुनील यादव शाम को 09.00 बजे के करीब शराब पीने के लिए अपनी ओमनी गाडी संख्या यूपी 78 डीसी5481 से आशापुर देशी ठेका की दुकान से शराब लेकर अपनी गाड़ी में बैठकर दोनों लोग शराब पीये। मृतक सुनील ने और शराब पीने के लिए कहा तो मेरे पास पैसा नहीं था फिर में शराब की दुकान के सटे परचून की दुकान वाले आकाश के मोबाइल पर पेटीएम से अपने बेटे से कहकर 90 रुपये डलवाये और फिर उस पैसे से शराब और चखना लेकर गाड़ी में आकर दोनों लोग शराब पीये।

शराब पीने के दौरान मृतक सुनील ने गाँवदारी की पुरानी बात शुरु कर दी और मुझे मेरी माँ बहन की गाली गलौज देने लगा जिससे दोनों के बीच तकरार हुई । हाईवे के किनारे आकर चचेरे भाई अभियुक्त अजय गाड़ी रोका तो मृतक सुनील को गाली गलौज देने लगा। जिस पर अभियुक्त गुस्से में आकर गाड़ी से धक्का दे दिया। जिससे वह गाड़ी से नीचे गिरा और उसका सिर बगल के डिवाइडर में टकरा गया। वह शराब के नशे में  था वह होश में नहीं था।

नीचे उत्तर कर देखा तो सुनील बेहोश हो गया था। उसे गंभीर देख अपनी गाड़ी में फिर लाद लिया और थानपुर रोड पर सूनसान जगह देखकर गाड़ी में रखे पेचकस से उसके सिर व चेहरे में कई जगह मारा तथा चेहरे को बिगाड़ दिया और उसकी पहचान न हो सके।

अभियुक्त  उसके कपड़ा पैन्ट और शर्ट भी उतार कर गाड़ी में रख लिया। हड़बढाहट में कि कोई देख न ले और आ न जाये जल्दी जल्दी में गाड़ी मोड़ कर भागते समय मृतक सुनील का स्वेटर तथा अभियुक्त अजय का गमछा व चप्पल मौके पर ही छूट गया था। पुलिस ने मृतक के रंक्तरंजित कपड़े व पेचकश भी बरामद किया।  अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया।

संबंधित समाचार