काशीपुर: युवकों ने घराती व बारातियों को पीटा, मंदिर में लिए वर-वधु ने फेरे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। कुछ युवकों ने मोहल्ले में आयोजित शादी के दौरान घराती व बारातियों के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि इस दौरान युवाओं ने लूटपाट भी की। झगड़े के कारण आधे बाराती रास्ते से चले गए। जबकि लड़के ने मंदिर में फेरे लिए। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में तहरीर सौंपी है।

पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना आईटीआई पुलिस को दी तहरीर में बाजपुर रोड निवासी एक महिला ने 22 फरवरी की रात उनकी बेटी की कुंडेश्वरी से बारात आई थी। इसी बीच मोहल्ले के मिस्टर उसके भाई शिब्बू, रवि कुमार, सुमित व छोटे और अज्ञात कुछ युवकों ने मिलकर बारात में आये घराती व बाराती से बिना कारण झगड़ा करना शुरू कर दिया और गाली गलौज करते हुए मारपीट की।

आरोप है कि इस दौरान युवाओं ने लूटपाट भी की। जिसमें दूल्हे पक्ष की एक महिला के करीब 35 हजार रुपये की नकदी से भरा पर्स, जेवर व मोबाइल छीन लिया। वहीं, मारपीट में घराती व बाराती दोनों को गंभीर चोटें भी आईं हैं। महिला के अनुसार झगड़े के कारण आधे बाराती रास्ते से ही लौट गए। भय के कारण मंदिर में फेरे कराए गए और वहीं से बारात विदा की गई। पुलिस ने महिला की तहरीर अनुसार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

संबंधित समाचार