काशीपुरः सार्वजनिक स्थान पर लघुशंका से रोकने पर पीटा, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। सार्वजनिक स्थान पर लघुशंका से मना करने पर तीन लोगों ने एक व्यक्ति को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। गंभीर हालत में घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

मूल रूप से अल्मोड़ा निवासी 40 वर्षीय शेखर पांडे काशीपुर क्षेत्र के रम्पुरा में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। बीती रात वह खाना खाने के बाद गांव के बाहर सड़क पर टहलने निकला। इस दौरान लघुशंका को लेकर गांव के कुछ लोगों के साथ विवाद हो गया। 

पीड़ित ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर लघुशंका करने से मना करने पर तीन लोगों ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव के लोगों ने आपातकालीन सेवा 108 एबुलेंस को सूचना दी। 108 एंबुलेंस की सहायता से गंभीर रूप से घायल शेखर पांडे को उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई हैं। उधर, अस्पताल प्रबंधन द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, पुलिस को अभी मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। 

यह भी पढ़ें- Uttarakhand News: गदरपुर में चर्बी और घी के कनस्तर बरामद, दो लोग गिरफ्तार, क्षेत्र में सनसनी

संबंधित समाचार