काशीपुर: युवक ने कॉलेज में छात्रा को जड़ा थप्पड़, छात्रा ने सौंपी तहरीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। काशीपुर के एक कॉलेज में उस समय हड़कंप मच गया,  जब एक छात्रा को बाहर से आये एक युवक ने थप्पड़ जड़ दिया। घटना के बाद युवक वहां से भाग गया। छात्रा ने आईटीआई थाने में तहरीर सौप कार्रवाई की मांग की है।

बाजपुर रोड स्थित एक कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा अपनी सहेलियों के साथ आईटीआई थाने पहुंची और तहरीर देते हुए बताया कि एक युवक आज कॉलेज में आया और सबके सामने उसे थप्पड़ मार कर चला गया। छात्रा ने बताया कि वह उसे पहले से ही परेशान करता है और उसे कॉल करके भी तंग करता है।

एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलते ही उनके द्वारा आईटीआई थाना पुलिस को तुरंत रिपोर्ट दर्ज करने व युवक को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए है। उधर आईटीआई थाने में तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। 

संबंधित समाचार