अमरोहा : घर में फंदे से लटका मिला छात्र का शव, परिवार में मचा कोहराम
हसनपुर (अमरोहा), अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार रात छात्र का शव लोहे के गार्डर के सहारे प्लास्टिक की रस्सी से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के रुखालू निवासी कक्षा नौ का छात्र पीयूष उर्फ बंटी का शव गुरुवार रात घर में लगे लोहे के गार्डर से फंदे पर लटका मिला। जानकारी होने पर मौके पर ग्रामीण पहुंच गए। खबर लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस का मानना है कि करीब 17 वर्षीय पीयूष ने आत्महत्या की है।
हालांकि, परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता रहा हैं। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की सही वजह पता लगेगी। अभी इस मामले में किसी तरह की कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। उधर, पीयूष की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मामले में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। युवक ने आत्महत्या की है।
ये भी पढ़ें : अमरोहा: अमोनिया रिसाव से दो महिला समेत चार लोग बेहोश, हंगामा
