आज का राशिफल: 12 अगस्त 2020

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष- आज सामाजिक कार्यों में आप सहभागिता निभाएंगे। आर्थिक दृष्टि से दिन अनुकूल है। दूसरों पर जरूरत से ज्यादा निर्भर न रहें। आपका दृढ़ निश्चय आपकी सफलता में अहम योगदान प्रदान करेगा। वृष- आज पारिवारिक वातावरण बहुत ही अच्छा रहेगा। करियर में अच्छी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। …

मेष- आज सामाजिक कार्यों में आप सहभागिता निभाएंगे। आर्थिक दृष्टि से दिन अनुकूल है। दूसरों पर जरूरत से ज्यादा निर्भर न रहें। आपका दृढ़ निश्चय आपकी सफलता में अहम योगदान प्रदान करेगा।

वृष- आज पारिवारिक वातावरण बहुत ही अच्छा रहेगा। करियर में अच्छी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। माता-पिता आपको नया कार्य शुरू करने की प्रेरणा दे सकते हैं।

मिथुन- आज आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। जिद्दी व्यवहार आपको नजदीकी लोगों से दूर कर सकता है। पैतृक धन खर्च करना पड़ सकता है। मेहनत का उचित परिणाम नहीं मिलेगा।

कर्क- आज लंबी बीमारी से मुक्ति मिलेगी। अपने खर्चों को नियन्त्रित करने में सफल होंगे। जीवन साथी आपके प्रति आकर्षित रहेगा। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी।

सिंह- आज ध्यान-योग में अपना मन केन्द्रित करेंगे। घर-परिवार को पूरा समय नहीं दे पायेंगे। मेडिकल और फार्मा के कारोबार में तेजी आयेगी।

कन्या- आज मित्रों से भरपूर सहायता मिलने की संभावना है। उच्चाधिकारियों के समक्ष आपका सम्मान बढ़ेगा। अपनी जिम्मेदारियों पर खरा उतरेंगे। उधार दिए हुए धन की वापसी हो सकती है।

तुला- आज का दिन महत्वपूर्ण कार्यों में आपकी सफलता संदिग्ध रहेगी। टांगों के आसपास दर्द की शिकायत रहेगी। पार्टनरशिप वाले बिजनेस में कुछ अवरोध की आशंका रहेगी।

वृश्चिक- आज जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का प्रयास करें। घर में कोई शुभ मांगलिक कार्य हो सकता है। नया कार्य शुरू करने के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। प्रणय सम्बन्धों में मधुरता का अभाव रहेगा।

धनु- आज कार्यक्षेत्र में सब कुछ सामान्य रहेगा। लेकिन मन में कुछ कमी सी महसूस होगी। सेहत में गिरावट आ सकती है। पुराने अटके हुए काम बन सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी।

मकर- आज छात्रों को अच्छे परीक्षा परिणाम मिलेंगे। दूसरों की सहायता करने से आपकी प्रशंसा होगी। गणमान्य और प्रतिष्ठित लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा।

कुंभ- आज दिन व्यापार में हानि की सम्भावना बन रही है। कार्यक्षेत्र की स्थितियां तनावपूर्ण रहेंगी। उल्टी-दस्त की समस्या हो सकती है। शरीर में थकान रहेगी।

मीन- आज के दिन यात्रा का बेहतरीन परिणाम मिलेगा। अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने में सफल होंगे। दोस्तों के साथ मिलकर खुश रहेंगे। नये लक्ष्य निर्धारित करने के लिये उचित समय है।