शाहजहांपुर: 24 हजार लीटर शराब पर को बुलडोजर चलाकर किया नष्ट
मीरानपुर कटरा, अमृत विचार। थाने के मालखाने में पिछले कई सालों से बरामद की रखी शराब की शीशियों और बोतलों पर बुलडोजर चलाकर नष्ट करा दिया। थाने पर दर्ज 138 अभियोगों में 24 हजार 855 लीटर शराब को नष्ट कराया गया।
एसपी एस. आनंद के निर्देश पर न्यायाधीश के आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई। एसपी ने बताया कि थाना कटरा में वर्ष 2018 व वर्ष 2019 के एक-एक लम्बित माल सहित वर्ष 2022 मे पंजीकृत हुए आबकारी के कुल 138 अभियोगों में बाद परीक्षण आरोप पत्र न्यायालय में भेजे जा चुके हैं।
मालखाने में रखी अवैध शराब के कारण थाना परिसर में दुर्गन्ध आ रही थी और उसमें गैस बनने से वातावरण प्रदूषित हो रहा था। संक्रमण फैलने की आशंका के दृष्टिगत कटरा के प्रभारी निरीक्षक ने सिविल जज जूनियर डिवीजन को रिपोर्ट भेजी, जिस पर इसे नष्ट कराने का आदेश मिला था।
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: छुट्टा पशुओं से परेशान प्रधान का किसान भाई टावर पर चढ़ा
