Video : मेरे भतीजे और परिवार को स्कूल में पीटा गया… गिरफ्तार करो, पानी की टंकी पर चढ़कर युवक ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में पानी की टंकी पर युवक चढ़ गया।

कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र के रतनपुर में भतीजे की पिटाई के विरोध में युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। घंटो तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस के आश्वासन पर युवक नीचे उतरा।

कानपुर, अमृत विचार। पनकी थाना क्षेत्र के रतनपुर में भतीजे की पिटाई से नाराज युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। टंकी पर चढ़ा युवक घंटो हाई वोल्टेज ड्रामा करता रहा। युवक ने स्कूल संचालक पर भतीजे और परिजनों की पिटाई करने का आरोप लगाया। पानी की टंकी पर चढ़ने के बाद वह चिल्ला-चिल्ला कर स्कूल संचालकों की गिरफ्तारी की मांग करने लगा। वहीं, स्कूल संचालक का कहना है कि शरारत करने पर भतीजे की स्कूल में पिटाई की गई थी। एसीपी पनकी निशांक शर्मा के आश्वासन के घंटों बाद युवक टंकी से नीचे उतरा।

संबंधित समाचार