हरदोई के पर्वतारोही अभिनीत मौर्य ने बनाया इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, प्रदेश का किया नाम रोशन, जिले में खुशी का लहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कछौना/ हरदोई। पर्वतारोही अभिनीत ने 2023 में एक बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल करके देश में जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर सभी क्षेत्र व जनपदवासियों ने पर्वतरोही के घर जाकार व फोन पर बधाई दी। यह रिकॉर्ड पर्वतारोही अभिनीत ने केदारकांठा ट्रेक पीक पर बनाया है।

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड यह प्रमाणित करता है कि पर्वतारोही अभिनीत ने बेस कैंप से मात्र तीन घंटे में केदारकांठा पीक को सबमिट किया है। यह रिकॉर्ड बनाने के बाद पर्वतारोही अभिनीत मौर्य काफी खुश है और उनके पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

पर्वतारोही अभिनीत का बचपन से सपना था, कि वे कुछ अलग करके विश्व व देश में अपनी पहचान बनाना चाहते थे, इसके लिए पर्वतारोहण क्षेत्र को चुना, और इसी क्षेत्र में अपना लक्ष्य माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करके देश का नाम रोशन करना है। अब उनका सपना है कि वो जल्दी ही अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ाई करके विश्व रिकॉर्ड बनाना है।

इस उपलब्धि के बाद पर्वतारोही ने बताया कि ये सब जो किया है वह उनके जवाहर इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग पहलगाम जम्मू कश्मीर के इंस्ट्रक्टर व उनके सभी सहयोगियों की सहायता व आशीर्वाद से बड़ी बड़ी उपलाब्धि हासिल कर रहे हैं। पर्वतारोही अभिनीत इस क्षेत्र में बचपन से जाने का सपना था लेकिन आर्थिक स्थिति मजबूत न होने के कारण अब पर्वतरोहण क्षेत्र में बड़ी उपलाब्धि हासिल करके जिले, प्रदेश व देश का नाम रोशन करते रहेंगे यही इनका लक्ष्य है।

यह भी पढ़ें:-Video: आशीर्वाद दीजिए रुपया नहीं...बहराइच पुलिस ने पेश की मिशाल, MP से दर्शन को आई श्रद्धालु का जेवरात और रुपया भरा बैग लौटाया

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव