रुद्रपुर: अश्लील फोटो दिखा ब्लैकमेल किए जाने से परेशान युवक ने दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। एक युवती पर अश्लील फोटो दिखाकर युवक को  ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। युवती से तंग आकर युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने सुसाइड नोट लिख अपना दर्द बयां किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही युवती की तलाश शुरू कर दी है। वहीं युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार मूल रूप से केलाखेड़ा के ग्राम रत्ना मडैया निवासी उमर अली (25) सिडकुल की एक कंपनी में कार्य करता था और थाना ट्रांजिट कैंप के श्मशान घाट रोड पर किराए के मकान में रहता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात उसने अपने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शनिवार सुबह आसपास के लोगों ने जब कमरे में युवक का शव लटका देखा, तो हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना ट्रांजिट कैंप के दरोगा मुकेश मिश्रा पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पड़ताल के दौरान पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने मरने से पहले अपनी व्यथा लिखी थी। युवती ने युवक को प्रेमजाल में फंसाकर उसकी अश्लील फोटो बना ली थी। आरोप है कि युवती बार-बार उसकी धमकी देकर ब्लैकमेल करती रही। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर युवती की तलाश शुरू कर दी है। उधर, थाना प्रभारी ट्रांजिट कैंप सुंदरम शर्मा ने बताया कि युवक ने मरने से पहले सुसाइड नोट में एक युवती एवं कुछ लोगों का जिक्र किया है। पुलिस मृतक की कॉल डिटेल निकालकर नामजद युवती की तलाश कर रही है। युवती के मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

पिता के यूपी पुलिस में होने की दिखाई धौंस
रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप में किराए के मकान पर रहने वाले मृतक उमर अली द्वारा सुसाइड में जिस युवती का नाम सामने आया है। उसके पिता के यूपी पुलिस में होना बताया गया। सुसाइड नोट के मुताबिक युवती, युवक को उसके पापा के यूपी पुलिस में होने की धौंस दिखाकर पूरे परिवार को फंसाने और सोशल मीडिया में शारीरिक शोषण करने की बात वायरल करने धमकी दे रही थी। युवती की धमकी के कारण ही युवक केलाखेड़ा से रुद्रपुर शहर आया और सिडकुल की कंपनी में नौकरी करने लगा। पुलिस ने सुसाइड नोट को जांच के लिए भेज दिया है।

संबंधित समाचार