गोरखपुर में Triple Murder से मचा हड़कंप, पत्नी ने पति व दो बेटों की गला रेतकर की निर्मम हत्या, जानें वजह
गोरखपुर, 26 फरवरी। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां सहजनवां थाना क्षेत्र के नगर पंचायत पांच में शनिवार रात करीब डेढ़ बजे एक महिला ने पति समेत अपने दो सौतेले बेटों की गला रेतकर हत्या कर दी। आज रविवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर मामले जांच शुरू कर दी है।
साथ ही पुलिस ने आरोपित महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि महिला ने अवैध संबंध के चलते उसने तीनों की हत्या की है। जानकारी के मुसाबिक महिला की भी यह दूसरी शादी की थी। पहली शादी से उसको एक बेटी है। सहजनवां नगर पंचायत के वार्ड नं पांच सहबाजगंज निवासी 40 वर्षीय अवधेश गुप्ता ने पहली पत्नी की मौत के बाद के दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से अवधेश के दो बेटे आर्यन व पीहू उर्फ आरो थे।
जानकारी के मुताबिक करीब आठ माह पहले अवधेश ने संतकबीर नगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के मझगांवा निवासी नीलम से दूसरी शादी की थी। वहीं इस हत्याकांड की आरोपित पत्नी नीलम की भी यह दूसरी शादी थी। पहली शादी से उसे एक पुत्री है। शादी होने के बाद नीलम अपनी एक पुत्री के साथ अवधेश के घर आ गई और पति व सौतेले बेटों के साथ रहने लगी।
आरोप है कि शनिवार की रात महिला ने खुद डायल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि कुछ लोग घर पर उसके पति और बेटों के साथ मारपीट कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब महिला के बताए कमरे को खोली तो अवधेश और उसके दोनों पुत्र आर्यन और आरो खून से लथपथ बिस्तर पर पड़े हुए तड़प रहे थे। पुलिस तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गई, जहां अवधेश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया।
बच्चों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपित महीला को गिरफ्तार कर मौके से एक चाकू भी बरामद किया है। थाना प्रभारी सहजनवां नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ चल रही है। चर्चा है कि उसका किसी से संबंध था। जिसके चलने उसने हत्या की है।
यह भी पढ़ें:-प्रयागराज: उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, अतीक के पुश्तैनी घर से बरामद की क्रेटा कार
