लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बांटेंगे 9055 चयनित उम्‍मीदवारों को नियुक्ति पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रविवार को पुलिस, पीएसी और अग्निशमन सेवा के 9055 चयनित उम्‍मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। यह कार्यक्रम राजधानी स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होगा। नियुक्ति पत्र पाने वालों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो संदेश के जरिए मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। 

इस मौके पर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना भी मुख्यमंत्री योगी के साथ मौजूद रहेंगे। नियुक्ति पत्र पाने वालों में पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा चयनित नागरिक पुलिस के उपनिरीक्षक, पीएसी के प्लाटून कमांडर और द्वितीय अग्निशमन अधिकारी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें:-प्रयागराज: उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, अतीक के पुश्तैनी घर से बरामद की क्रेटा कार

संबंधित समाचार