आगरा: डेनमार्क के क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक और क्राउन प्रिंसेस मैरी ने किया ताजमहल का दीदार

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

आगरा। डेनमार्क के क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक और क्राउन प्रिंसेस मैरी रविवार सुबह 4-दिवसीय दौरे के लिए भारत पहुंचे। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि यह डेनमार्क से 2 दशक में भारत की पहली रॉयल यात्रा है। भारत में डेनमार्क के दूतावास ने दोनों अतिथियों द्वारा ताज महल का दीदार करने की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है।

डेनमार्क के क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक आंद्रे हेनरिक क्रिश्चियन और क्राउन प्रिंसेस, मैरी एलिजाबेथ भारत पहुंचे हैं। वे यहां 26 फरवरी से 2 मार्च तक रहेंगे। रविवार को क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक आंद्रे हेनरिक क्रिश्चियन और डेनमार्क की क्राउन राजकुमारी मैरी एलिजाबेथ आगरा में ताजमहल का दीदार किया।

डेनमार्क के शाही परिवार की ओर से दो दशकों में यह पहली यात्रा है। इससे पहले, क्राउन प्रिंस ने 2003 में भारत की यात्रा की थी। महारानी मारग्रेट ने 2003 में क्राउन प्रिंसेस के रूप में भारत का दौरा किया था।

MEA ने कहा, भारत और डेनमार्क जीवंत और खुले लोकतंत्र के रूप में, नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के सामान्य मूल्यों और महत्वपूर्ण बहुपक्षीय मुद्दों पर विचारों के अभिसरण को साझा करते हैं. इस यात्रा से भारत और डेनमार्क के बीच घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करने और बढ़ाने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें:-विधानसभा स्पीकर के आवास पर विधायकों के लंच में शामिल हुए सीएम योगी और अखिलेश यादव

संबंधित समाचार