'मोदी मर गया', AAP कार्यकर्ताओं ने लगाए आपत्तिजनक नारे, सामने आया Video

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली के शिक्षा मंत्री और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को रविवार के दिन सीबीआई (CBi) ने शराब घोटाले मामले में पुछताछ के लिए बुलाया। सिसोदिया के समर्थन में आप कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की शायद ही कोई ऐसी सड़क हो जहां विरोध-प्रदर्शन न किया हो। हालांकि, इस दौरान दिल्ली पुलिस कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

इस बीच AAP के कार्यकर्ताओं ने 'मोदी मर गया' के आपत्तिजनक नारे लगाए। एक महिला कार्यकर्ता ने कहा कि मोदी अडानी के लिए कुछ नहीं करता और हमारे शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करना चाहता है। सीबीआई हेडक्वार्टर के आस-पास धारा 144 लागू कर दी गई है। 

इस वीडियो में एक महिला यह कहते हुए नजर आ रही हैं, 'मोदी मर गया हाय-हाय' 'मोदी मर गया हाय-हाय'। जब उनसे इस नारा लगाने की वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अडानी के लिए सब कुछ कर रहे हैं न ही आम आदमी के लिए, इसलिए वह यह नारे लगा रही हैं।  

ये भी पढ़ें- अमीरों की सूची में 30वें स्थान पर फिसले अडाणी, कंपनियों का मूल्यांकन 12 लाख करोड़ रुपये घटा

संबंधित समाचार