रामपुर : दो नर्सिंग होम पर एक जच्चा और एक बच्चे की मौत, परिजनों ने की तोड़फोड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भीड़ के तेवर देख नर्सिंग होम स्टाफ मौके से खिसका, क्षेत्र में अवैध नर्सिंग होम की है भरमार

स्वार जच्चा की मौत होने के बाद बंद पड़ा नर्सिंगहोम

रामपुर/स्वार, अमृत विचार। प्राइवेट नर्सिंगहोम में प्रसव के दौरान जच्चा व बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने नर्सिंगहोम में झोलाछाप महिला चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। उसके बाद  तोड़फोड़ शुरूकर दी। हंगामा होता देख नर्सिंगहोम का स्टाफ मौके से फरार हो गया। परिजन मृतक जच्चा व बच्चे को लेकर बिना कोई कार्रवाई किये ही घर वापस आ गये। घटना होने पर संचालको द्वारा मोटा सुविधा शुल्क देकर दवा दिया जाता है। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है।

नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में प्राइवेट नर्सिंगहोमों संचालन धड़ल्ले से किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत के चलते इन प्राइवेट नर्सिंगहोमों के संचालकों के हौसले बुलंद हैं। अगर इन नर्सिंगहोमों पर जच्चा व बच्चे की मौत हो जाती है तो संचालकों द्वारा मोटी रकम देकर मामले को रफा- दफाकर दिया जाता है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा खानापूर्ति के लिए कार्रवाई भी की जाती है और एक दो दिन बाद ही सील तोड़कर पुनः संचालन शुरु कर दिया जाता है।

शनिवार की रात तहसील क्षेत्र के गांव खेड़ा टांडा निवासी फुरकान अली की 35 वर्षीय पत्नी मकसूदी बेगम को प्रसव पीड़ा होने लगी तो परिजन नगर स्थित बाल पोषाहार कार्यालय के सामने न्यू लाइफ हॉस्पिटल ले गये। परिजनों का आरोप है कि प्राइवेट संचालक ने झोलाछाप डाक्टर से महिला का आप्रेशन भी करा दिया था। अचानक महिला की हालत बिगड़ गई। तब झोलाछाप के हाथ पांव फूलने लगे और आनन फानन में महिला को रेफर कर दिया।बच्चे को पड़ोस के ही हमजाज चाइल्ड़ केयर में भर्ती कराया।

इसी दौरान महिला की रास्ते में ही मौत हो गई और नवजात शिशु हमजाज चाईल्ड केयर मे मौत हो गई। जच्चा बच्चे की मौत की सूचना पर परिजनों के होश उड़ गये। परिजन हॉस्पिटल पर पहुंच गए। हंगामा करने के साथ तोड़फोड़ शुरु कर दी। हंगामा होता देख हॉस्पिटल का स्टाफ मौके से खिसक लिया। इसके बाद संभ्रांत लोगो ने मामले को दवाने के लिए इधर उधर फोन घूमने लगे। चर्चा है कि संचालक ने मृतक के स्वजनों को मोटी रकम देकर मामले को रफा दफा कर दिया। परिजन बिना कोई कार्रवाई किये ही मृतक जच्चा व बच्चे को घर ले गए। दोनों को सुपुर्द ए खाक कर दिया। 

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आदेशित कर प्राइवेट हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ कार्रवाई कराई जायेगी। सचिन राजपूत, एसडीएम स्वार 

ये भी पढ़ें:- रामपुर : राजनयिकों ने गांधी समाधि पर अर्पित की पुष्पांजलि

संबंधित समाचार