रामपुर: मायावती और सतीश मिश्रा की गुप्त शादी बताने वाले पर मुकदमा दर्ज
रामपुर, अमृत विचार। बसपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सागर ने पटवाई के रहने वाले एक व्यक्ति पर सोशल मीडिया पर बसपा सुप्रीमो मायावती और महासचिव सतीश चंद्र मिश्र के बारे में गुप्त शादी बताते हुए भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली पोस्ट करने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस कृत्य का निंदनीय और घृणित बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें- रामपुर : फिर से चमकेगा रामपुर का चाकू कारोबार, शासन ने जारी किए लाइसेंस जारी करने के आदेश
शहर की आदर्श कालोनी निवासी बसपा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सागर ने सिविल लाइन थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पटवाई थाना क्षेत्र के गांव निस्वी निवासी छत्रपाल सिंह मौजूदा समय में शिव विहार कालोनी में रह रहा है। उसने अपने मोबाइल नबंर से इलेक्ट्रिनिक माध्यम के जरिए व्हाट्सपएप ग्रुप में इस आशय का मैसेज प्रसारित किया है कि सतीश चंद्र मिश्रा के साथ बहन मायावती का विवाह इस बात का सूचक है कि भारत में सूद्रों व अछूतों ने सवर्णों की गुलामी स्वीकार कर ली है।
अब भारतीय बहुजन समाज पार्टी एक मातृ सवर्णों की पार्टी बन गई है, लेकिन डीआरपी हिन्दुओं व सिंधुओं की पार्टी है और रहेगी, इसी के साथ बहन मायावती व सतीश चंद्र मिश्रा के फोटो प्रसारित की गई है। आरोपी से जब पार्टी कार्यकर्ता ने बात की तो उसने अपना कृत्य स्वीकार भी किया। जिसके ग्रुप चैट की फोटो और आडियो कैसेट भी रख ली गई। यह चैट अंबेडकर गांधी नाम के टिवट्रर हैंडल बनाकर प्रसारित की गई है।
इस फोटो को कई जगह देखा गया। इससे जाति समुदायों के आधार पर सप्रिवर्तित करने का अपराध सोशल मीडिया पर फोटो वायरल किया गया। इससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई। अपमानित करने की कोशिश की गई है। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें- रामपुर: मसवासी में खनन के ओवरलोड डंपर ने कार सवार दो भाइयों को मारी टक्कर, मौत
