आ गई Kiss Device... अब दूर रहकर भी करें अपने पार्टनर को रियल वाला किस
आज के दौर में तकनीक और साइंस ने काफी तरक्की कर ली है। नई-नई तकनीक के माध्यम से पल भर में ही इंसान कुछ ऐसा कर जाता है जिस पर यकीन करना मुश्किल होता है। वहीं समय-समय पर कुछ ऐसी डिवाइस आती रहती हैं जिसके कारनामे देखकर सभी चौंक जाते हैं। अब हाल ही में एक डिवाइस ने लोगों को हैरान कर दिया है। दरअसल, चीन के एक विश्वविद्यालय में एक ऐसी डिवाइस की खोज हुई है, जिसकी मदद से कोई भी इंसान दूर रहकर अपने पार्टनर को रियल वाला किस कर सकता है। चीनी सोशल मीडिया पर इस डिवाइस की चर्चा हो रही है। खोजकर्ताओं का मानना है कि इस डिवाइस में कई तरह के सेंसर लगे हुए हैं, जिसकी मदद से कोई भी इंसान एक असली वाला फील ले सकता है।
Remote kissing device recently invented by a Chinese university student. The device is designed specifically for long-distance relationships and can mimic and transfer the kiss of a person to the "mouth on the other side" pic.twitter.com/G74PrjfHQA
— Levandov (@blabla112345) February 23, 2023
बता दें चीनी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पूर्वी चीन के जियांग्सु प्रांत के एक विश्वविद्यालय ने इस किसिंग डिवाइस का आविष्कार किया है। इस डिवाइस में एक फेस के आकार का मॉड्यूल है। इस डिवाइस को आप ब्लूटूथ और ऐप की मदद से जोड़ सकते हैं। इस डिवाइस की कई खासियतें भी हैं। जैसे एक इंसान किस करता है तो कई भावनाएं आती हैं, ठीक इस डिवाइस में गति और तापमान को भी आप महसूस कर सकेंगे।
We’re all thinking itpic.twitter.com/LP9VzCHtv1
— Chikaoya (@chikaoya1) February 24, 2023
बता दें सेंसर की मदद से इसमें कई ऐसी तकनीकों को जोड़ा गया है, जिससे आपको लगेगा कि आप एक दम रियल वाली फिलिंग ले रहे हैं। इसे Changzhou Vocational Institute of Mechatronic Technology ने विकसित किया है। इसकी मदद से लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने वाले लोग आसानी से संपर्क बना सकते हैं और एक समय में किस कर सकते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर इस डिवाइस को लेकर काफी नाराजगी देखने को मिल रही है। कोई इसे खराब बता रहा है, तो कोई इसे बकवास बता रहा है। लोगों को ये डिवाइस चौंकाने वाला भी लग रहा है।
ये भी पढे़ं- शाहरुख की फिल्म ‘कभी ना कभी हां’ को 29 साल पूरे, किंग खान ने कुंदन शाह को किया याद
