सुशांत की बहन हाथ जोड़कर बोलीं- हमें सच जानने का हक, होनी चाहिए CBI जांच
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट आज अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई जांच को लेकर अपना फैसला सुनाएगा कि मामले की जांच CBI या मुंबई पुलिस में कौन करेगा। सुशांत का परिवार चाहता है कि केस की जांच अब सीबीआई करे। अब सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भाई के लिए सीबीआई जांच की मांग …
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट आज अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई जांच को लेकर अपना फैसला सुनाएगा कि मामले की जांच CBI या मुंबई पुलिस में कौन करेगा। सुशांत का परिवार चाहता है कि केस की जांच अब सीबीआई करे। अब सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भाई के लिए सीबीआई जांच की मांग को लेकर आवाज उठाई है।
सुशांत की बहन श्वेता ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने एक बोर्ड को पकड़ा हुआ है। उसमें लिखा है- मैं सुशांत सिंह राजपूत की बहन हूं। मैं सुशांत केस के लिए सीबीआई जांच की अपील करती हूं। कैप्शन में उन्होंने लिखा- समय है कि हम सच को खोजें ताकि हमें न्याय मिल सके। प्लीज हमारे परिवार और पूरी दुनिया की मदद करें ये जानने के लिए कि क्या सच है। ताकि एक नतीजे पर पहुंचा जा सके। वरना हम कभी शांतिभरा जीवन नहीं जी सकेंगे। सुशांत केस की सीबीआई जांच के लिए अपनी आवाज उठाएं।
सुशांत की बहन के इस पोस्ट पर अंकिता लोखंडे ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा- हम सच का पता लगा लेंगे और हमें न्याय मिलेगा दी।
आपको बता दे कि बुधवार को सुशांत सिंह राजपूत की डायरी के कुछ पन्ने उनके परिवार ने रिलीज किए थे। जिससे सुशांत के 2020 प्लान्स के बारे में पता चला।सुशांत की डायरी के इन्हीं पन्नों पर कमेंट करते हुए उनकी बहन श्वेता ने लिखा- कोई ऐसा शख्स जिसके सॉलिड प्लान हो। जिसे ये पता हो कि सपनों को हकीकत में कैसे बदलना है। जो पॉजिटिविटी से भरा हो। मेरे भाई मैं तुम्हें सैल्यूट करती हूं।
सुशांत की भांजी मल्लिका बोलीं, मैं उनसे बेहतर इंसान को न जानती हूं, ना जानूंगी
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की भांजी मल्लिका सिंह के लिए उनके मामा से बेहतर कोई नहीं है। मल्लिका ने गुरुवार दोपहर को अपने सत्यापित इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो साझा की और लिखा, “मैं आपसे बेहतर किसी इंसान को नहीं जानती और ना कभी जान पाऊंगी।” इस पोस्ट में उन्होंने अपने “गुलशन मामा” (सुशांत) के साथ क्लिक की गई एक खुशनुमा सेल्फी शेयर की है। इसमें हैशटैग एससी फॉर सुशांत डाला है, जो गुरुवार सुबह से ही ट्विटर पर हैशटैग ट्रेंड कर रहा है।
