हल्द्वानी: सरकारी नौकरी के नाम पर युवक से हजारों की ठगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बैंक में नौकरी लगाने के नाम पर हजारों की ठगी कर ली गई। रकम देने के बाद न तो युवक की नौकरी लगी और न ही रकम ही वापस मिली। इस पर पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ मुखानी पुलिस को तहरीर सौंपी है। 
 

पुलिस को सौंपी तहरीर में लालडांठ निवासी कमलेश मटियानी ने कहा है कि सौरभ अरोरा नामक सख्श ने उसे आईसीआईसीआई बैंक में नौकरी लगाने का झांसा दिया। कहा कि वह इससे पहले भी उसने 100 बच्चों की नौकरी लगवा चुका है। इतना ही नहीं उसे भरोसे में लेने के लिए यह भी कहा कि उसे अपनी साली को भी ऐसे ही नौकरी पर लगवाया है। इस पर कमलेश झांसे में आ गया और उसने नौकरी के लिए हामी भर दी।

इसके बाद सौरभ ने कमलेश से 61 हजार रुपये की मांग की। उसका कहना था कि नौकरी के लिए अधिकारियों को यह रुपये देने हैं। इस पर उसने यह रकम सौरभ को दे दी। यदि नौकरी नहीं लगी तो रुपये वापस दे देगा। इस बीच दबाव बनाने पर सौरभ ने उसे बीस हजार रूपये तो वापस कर दिए। जबकि शेष रकम वापस नहीं की गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार