हल्द्वानी: शहर में बिजली आपूर्ति 16 मिलियन की खपत 22 मिलियन तक 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। गर्मी के दस्तक के साथ ही शहर में बिजली की खपत भी बढ़ना तय है। आने वाले मार्च महीने मे ही बिजली दस फीसदी बिजली खपत बढ़ने की उम्मीद है। वर्तमान समय में शहर में बिजली की आपूर्ति 16 मिलियन यूनिट तक दर्ज की गई है, जो आगे चल के गर्मियो के मौसम में 22 मिलियन तक बिजली खपत होने की संभावना है। 

फरवरी माह समाप्त होने को है, लेकिन गर्मी ने अपने तेवर अभी से ही दिखाना शुरू कर दिया है। गर्मियो में औसतन तापमान 40 डिग्री तक पहुंच जाता है। उस वक्त लोगों के बीच में बिजली की खपत सबसे अधिक रहती है। गर्मी से बचने के लिए लोग कूलर और एयर कंडिशन का प्रयोग सबसे अधिक करते है, जिससे बिजली की खपत भी बढ़ जाती है। खपत बढ़ने से बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित होती है। जिसके चलते शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बिजली कटौती का दौर शुरू हो जाता है।

वहीं शासन की ओर से नगरीय एंव ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे आपूर्ति निर्धारित किया गया है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में औसतन 1 से 2 घंटे की कटौती होने लगती है। बिजली विभाग के जिम्मेदारो के मुताबिक फरवरी माह के सापेक्ष में दो फीसद बिजली की खपत बढ़ गई है। पहले जहां 16 मिलियन यूनीट तक आपूर्ति थी वहीं अब 18 मिलियन तक की बिजली खपत हो गई है।

बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है, बिजली की मांग बढ़ने पर बिजली को खरीदने के लिए शासन से गुहार लगाई जाएगी। दूसरी ओर मांग के अनुसार ही आपूर्ति भी दुरूस्त किया जाएगा। -वीके पांडे, अधीक्षण अभियंता 

संबंधित समाचार