'केंद्र सरकार के पैसे का ना करें दुरुपयोग', अनुराग ठाकुर ने अधिकारियों को दी चेतावनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिमला। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सोमवार को चेतावनी दी कि केंद्र सरकार के पैसे का दुरुपयोग ना करें अधिकारी। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में आज जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता  ठाकुर ने की ।

बैठक में केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गई। बैठक में अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि सांसद का जो भी फंड अभी तक इस्तेमाल नहीं किया गया है उसे वापिस कर दिया जाए ताकि उसे किसी अन्य योजना के लिए खर्च किया जा सके।

इसके साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को साफ-साफ निर्देश दिये कि बैठक में पूरी जानकारी के साथ आएं जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता के दौरान अनुराग सिंह ठाकुर ने स्मार्ट-सिटी प्रोजेक्ट को लेकर चिन्ता व्यक्त कि और कहा कि यह सिर्फ नालियां बनाने तक ही समिति नहीं होनी चाहिए। साथ उन्होंने इन प्रोजेक्टों को सुधार करने की आवश्यकता पर जोर दिया। ठाकुर मंगलवार को बिलासुपर में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक करेंगे।

यह भी पढ़ें- शिवसेना का शिंदे गुट ‘शाखा’ हड़प रहा है : MP राजन विचारे

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता