बाजपुर: ऊर्जा निगम के छापेमारी अभियान में सात घरों में पकड़ी गई विद्युत चोरी
बाजपुर, अमृत विचार। ऊर्जा विभाग की टीम क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर विद्युत संयोजन जांचे। इस दौरान सात घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। टीम ने सभी के संयोजन विच्छेद कर केबिल कब्जे में ले ली है।
अधिशासी अभियंता विवेक कांडपाल ने बताया कि सोमवार को हुई छापेमारी अभियान के दौरान ग्राम हरलालपुर निवासी अकील अहमद पुत्र अमीर हसन, हरभजन कौर पत्नी जैमल सिंह, खलील पुत्र सद्दीक, सलीम निसार अहमद, रियासत पुत्र मियाजॉन, मुल्त्याज पुत्र अफसर अली, तुलासराम पुत्र शोभाराम, गांव बाजपुर निवासी मनोज वाल्मीकि पुत्र छोटे लाल के यहां बिजली की चोरी पकड़ी गई है।
इन सभी के संयोजन विच्छेद करते हुए केबिल कब्जे में ले ली गई है। साथ ही मुकदमा दर्ज करवाने की कार्रवाई चल रही है। टीम में एसडीओ ललित मोहन, विजय लक्ष्मी गोस्वामी सहायक अभियंता, ऋषभ, प्रवीण चौहान अवर अभियंता, नाजिम, बलजीत सुनील चौहान आदि शामिल थे।
