बहराइच में बड़ा सड़क हादसा, Lucknow Road पर रोडवेज बसों की आमने-सामने भिड़ंत, 48 यात्री घायल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जरवलरोड/बहराइच, अमृत विचार। जरवल रोड थाना अंतर्गत बहराइच- लखनऊ मार्ग पर मंगलवार को दोपहर के समय दो रोडवेज बसों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में लगभग 48 लोग घायल हुए हैं। हादसा बहराइच लखनऊ मार्ग पर जरवल रोड थाना अंतर्गत चुरईपुरवा गांव के निकट हुआ। सूचना पाकर पुलिस पहुंची है मौके पर दोनों तरफ लंबा जाम लगा हुआ है। वाहनों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित है। थानाध्यक्ष राजेश सिंह के मुताबिक 48 लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है फिलहाल बस में बस में सवार लोगों को उतारकर एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी मुस्तफाबाद भेजा जा रहा है। हादसे का कारण चालकों को झपकी आना बताया जा रहा है।

11 (77)

ये भी पढ़ें -अयोध्या: तीसरे दिन बाग में मिला लापता युवक का शव  

संबंधित समाचार