मऊ : दो दिवसीय युवा महोत्सव का हुआ समापन, स्टूडेंट्स ने अपनी प्रतिभा को निखारा
मऊ, अमृत विचार। जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय युवा महोत्सव परिस्पंद का सकुशल समापन हुआ। युवा महोत्सव में समापन सत्र की अध्यक्षता करते हुए के महाविद्यालय के मुख्य शास्ता प्रो. आर. एन. यादव ने कहा कि छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए ही इस युवा महोत्सव का अयोजन किया गया है।
जिसमें बच्चों के पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, मनोरंजन ,संगीत अन्य क्षेत्रों में बच्चों का उत्साह वर्धन बढ़ाया और उन्हें प्रेरित किया गया कि आप पढ़ाई के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी रुचि बढ़ाएं जिससे आने वाले समय में आप विद्यालय के साथ पूरे जनपद समय देश का नाम रोशन करें।
महाविद्यालय के समरोहक डॉ. राकेश कुमार ने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि अधिकतम प्रतियोगिताओं में हमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए, क्योंकि कोई भी प्रतिभागी या तो जीतता है या वह सीखता है, हारता कभी नहीं है। महोत्सव में गज़ल , वाद - विवाद, मेंहदी, कॉमेडी, पोस्टर, हैंडीक्राफ्ट एवं नृत्य की प्रतियोगिताएं आज आयोजित की गई।
जिनमें छात्र छात्राओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग करअपनी प्रतिभा को निखारा। चल रहे इस दो दिवसीय सेमिनार प्रतियोगिता में गज़ल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान- अताऊर्रहमान, द्वितीय स्थान-सारा शेख़, तृतीय स्थान-पूजा यादव,वाद-विवाद में प्रथम स्थान- नेहा जावेद, द्वितीय स्थान अभिषेक मंडेला, तृतीय स्थान नीतू कुमारी , पोस्टर में प्रथम स्थान अंशिका यादव, द्वितीय स्थान अवंतिका पाल, तृतीय स्थान फलक फातिमा ने प्राप्त किया। युवा महोत्सव के संयोज डॉ. राकेश कुमार ने विजेता छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या, समस्त प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों सहित सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।
इस समारोह में मुख्य रूप से प्रहलाद राम, कमलेश कुमार, डॉ मीता सरल, डॉक्टर जगदेव, मनोज वर्मा, डॉक्टर दिनेश यादव, डॉ अविनाश चंद्र यादव, राजमणि यादव, अतुल पांडे ,डॉक्टर दिवाकर यादव, डॉक्टर के उपाध्याय, डॉ चंद्रकांत शुक्ला आदि समस्त अध्यापक एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें : इरोड चुनाव: 74.79 फीसदी मतदान,77 उम्मीदवारों की किस्मत इवीम में बंद
