Hamirpur News : शादी समारोह के बाद कन्या भोज में मधुमक्खियों के हमले से 20 घायल, अस्पताल में भर्ती
हमीरपुर में मधुमक्खियों के हमले में 20 घायल।
हमीरपुर के मुस्करा क्षेत्र के मसगांव में शादी समारोह के बाद कन्या भोज के लिए गए जनाती व रिश्तेदारों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हमले में 20 मधुमक्खियां घायल हो गई।
हमीरपुर, अमृत विचार। मुस्करा क्षेत्र के मसगांव में शादी समारोह के बाद कन्या भोज के लिए गांव के देव स्थान गए जनाती व रिश्तेदारों पर मधुमक्खियों ने हमले बोल दिया। इसमें 20 लोगों को मधुमक्खियों ने काटा है। जिनमें से चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को सीएससी में भर्ती कराया गया है।
विकासखंड के गांव मसगांव निवासी शिवम (18) पुत्र देवीदीन ने बताया कि सोमवार को उसकी चचेरी बहन की शादी थी। विदाई होने के बाद सभी रिश्तेदार कन्या भोज करने के लिए गांव के देवस्थान दर्शनार्थ गए थे। बताया कि परिजन सहित रिश्तेदार लगभग 20 लोग थे। सभी लोग दर्शनार्थ बाबा स्थान पर पूजा पाठ करने लगे। इसी बीच पेड़ों पर लगे मधुमक्खी के छत्ते पर हवन आदि का धुआं लगने से मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। किसी तरह सभी लोग वहां से जान बचाकर भागे।
बताया कि उसके अलावा रिश्तेदार रामलखन पुत्र जगदीश व शांति पत्नी छुट्टन निवासी उन्नाव और उसकी बुआ बिंदी पत्नी स्व.बच्चू को मधुमक्खियों ने घेर कर डंक मारे। बताया कि चार लोग मधुमक्खियों के निशाने पर थे। बाकी के अन्य लोगों को भी मधुमक्खियों ने काटा। किसी तरह बाकी के लोगों ने भागकर अपने को बचा पाए। मधुमक्खियों के शांत हो जाने पर परिजनों ने घायलों को सीएससी में भर्ती कराया। सीएससी के डॉ. शिवजी गुप्ता ने बताया कि मधुमक्खियों के हमले से चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। आवश्यकतानुसार उनका इलाज किया जा रहा है।
