'आपका इरादा प्योर होना चाहिए', फिल्म पठान की सफलता पर दीपिका पादुकोण ने दी प्रतिक्रिया 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वह प्रार्थना करती थीं कि फिल्म पठान शाहरुख खान के लिए सफल हो

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपका पादुकोण ने फिल्म पठान की सफलता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करे हुए कहा कि वह चाहती थीं और प्रार्थना करती थीं कि पठान शाहरुख खान के लिए सफल हो। यशराज बैनर तले बनी सिद्धार्थ आनंद निर्देशित पठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की मुख्य भूमिका है। पठान के जरिये शाहरूख ने चार साल बाद बॉलीवुड में वापसी की है। फिल्म पठान 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली पांचवी भारतीय फिल्म बन गयी है। 

पठान की सफलता से उत्साहित दीपिका पादुकोण ने कहा,शाहरूख के साथ मेरा पर्सनल रिलेशनशिप भी है जो उनका सबसे अच्छा चाहता है। मैं चाहती थी कि फिल्म प्रोफेशनली उनके साथ और उनके परिवार के लिए भी अच्छा परफॉर्म करे। एक फिल्म के सफल होने के लिए आपका इरादा प्योर होना चाहिए। हमने दिल से कामना की और प्रार्थना की कि पठान अच्छा करे।

फरहान अख्तर ने रद्द किया ऑस्ट्रेलिया में अपना कार्यक्रम 
बॉलीवुड अभिनेता और गायक फरहान अख्तर ने मंगलवार को घोषणा की है कि उनका बैंड 'फरहान लाइव' ऑस्ट्रेलिया में अपना कार्यक्रम ‘‘अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण पेश नहीं कर पाएगा। फरहान तथा उनके बैंड को अगले सप्ताह के अंत में सिडनी तथा मेलबर्न में कार्यक्रम पेश करना था। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में फरहान ने लिखा, ‘‘हमारे बैंड फरहान लाइव को अपना ऑस्ट्रेलिया दौरा अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण रद्द करना पड़ा है। हम आने वाले सप्ताहांत में सिडनी और मेलबर्न की यात्रा नहीं कर पाएंगे।" अभिनेता ने आगे लिखा, "मैं निकट भविष्य में आप के खूबसूरत देश में आने और आपके लिए कार्यक्रम पेश करने की उम्मीद करता हूं।" फरहान का आखिरी शो रविवार को पुणे में हुआ था। जहां, उन्होंने अपने कुछ हिट और लोकप्रिय गानों पर प्रस्तुति दी थी।

ये भी पढ़ें :  Akshay Kumar का US कॉन्सर्ट 'द एंटरटेनर्स टू' रद्द, कार्यक्रम प्रमोटर ने बताई ये वजह

 

संबंधित समाचार