बहराइच: सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक को दबंगों ने जमकर पीटा, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए उप निरीक्षक को रात में कुछ दबंगों ने शहर में जमकर पीटा। जिससे उनका सिर फट गया। सेवानिवृत्त उप निरीक्षक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गाजीपुर जिला निवासी मेराज अहमद (65) पुत्र अली हसन सेवा निवृत्त उप निरीक्षक हैं। जिले के सिंघा परासी गांव में संचालित ग्लोबल अस्पताल से वह मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। अस्पताल में भर्ती उप निरीक्षक ने बताया कि कुछ दिन उसका लोगों से इलाज के मामले को लेकर विवाद हुआ था। 

जिसे सभी काफी नाराज थे। देख लेने की धमकी दी थी। सोमवार रात में रिटायर दरोगा दरगाह थाना क्षेत्र के कैलाश होटल के निकट मौजूद थे। तभी तीन लोग पहुंचे। दबंगों ने लाठी डंडे और रॉड से जमकर पिटाई की। दबंगों के हमले में घायल सेवानिवृत्त उप निरीक्षक जमीन पर गिर गया।

आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक राम दवन मौर्य ने बताया कि तीन लोगों के विरुद्ध मारपीट करने और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: हनुमानगढ़ी के साधु का मकान, किराएदार ने कराया अपने नाम, पुलिस ने दर्ज किया मामला

संबंधित समाचार