हल्द्वानी: महिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की सेवाएं रहेंगी जारी
हल्द्वानी, अमृत विचार। राजकीय महिला अस्पताल हल्द्वानी में अनुबंध पर तैनात रेडियोलॉजिस्ट डॉ. हरीश लाल की सेवाएं फिलहाल जारी रहेंगी। उनका अनुबंध बढ़ाने के लिए निदेशालय को पत्र भेजा है, जल्द ही अनुबंध बढ़ने की उम्मीद है।
महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. उषा जंगपांगी ने बताया कि अस्पताल में नियमित रेडियोलॉजिस्ट नहीं हैं। वर्तमान में अनुबंध पर रखे रेडियोलॉजिस्ट डॉ. हरीश लाल का अनुबंध 28 फरवरी 2023 को समाप्त हो गया है। फिलहाल डॉ. हरीश लाल से सेवाएं जारी रखने का अनुरोध किया गया है, जिससे गर्भवती महिलाओं को परेशानी न उठानी पड़े।
बताया कि अस्पताल में नियमित रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति के लिए भी शासन से मांग की गई है। बता दें कि महिला अस्पताल में एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट होने से गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए एक माह बाद की तारीख मिल रही है। यहां प्रतिदिन 30 से 35 अल्ट्रासाउंड हो रहे हैं।
