बिजनौर : मैच देखने गया युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत, कोहराम
बिजनौर, अमृत विचार। क्रिकेट मैच देखने गया युवक ट्रेन की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हल्दौर थाना क्षेत्र के खारी निवासी जैद पुत्र मेंहरउद्दीन अपने बीमार फूफा की खबर लेने के लिए बिजनौर थाना क्षेत्र के गांव पेदा गया था। मंगलवार की सुबह जैद गांव के पास स्थित रेलवे ट्रैक के पास क्रिकेट मैच देखने चला गया और अचानक रेल लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें:- भविष्य के हमलों के लिए दिशा निर्धारित कर सकता है यूक्रेन का पूर्वोत्तर मोर्चा
